किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये बटर

Shea Butter for Kidney
शिया बटर के कई ऐसे फायदे हैं जो आपके शरीर को हर तरह से प्रभावित करते हैं| इसलिए इसका प्रयोग अच्छा माना जाता है| इसका उपयोग त्वचा और बालों के लिए बड़ा ही फायदेमंद है| यह एक मॉइस्चराइजर, क्रीम और लोशन के रूप में काम करता है| इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं, जिसका प्रयोग आपको त्वचा संबंधी रोग जैसे एटोपिक डर्मेटोसिस रोग जिसमें त्वचा में रूखापन, खुजली और ठोस स्किन होने जैसी समस्या हो जाती है इससे रखता है| इसके साथ ही शिया बटर आपको धुप की किरणों से भी बचाता है|

शिया अफ्रीका में पाया जाने वाला एक पेड़ है| जिस के बीज से बटर निकाला जाता है| शिया बटर बनाने के लिए बीजों को तोड़ा जाता है और फिर इसके फैट को निकालकर शिया बटर बनाया जाता है| शिया बटर का इस्तेमाल न सिर्फ स्वास्थ लाभ देता है बल्कि यह ब्यूटी प्रोडक्ट में भी प्रयोग किया जाता है| यह आपकी त्वचा और बालों के लिए इतना कारगर है कि इसके प्रयोग से आप त्वचा से जुड़ी समस्या से दूर रहते हैं साथ ही आपके बालों का झाड़ना भी बंद होता है| इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइजर और लोशन के रूप में किया जाता है|

शिया बटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व:

मॉइस्चर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सोडियम, जिंक, ओलिए एसिड, स्‍टीयरिक एसिड, लिनोलिक एसिड| अपने औषधीय गुणों और पोषक तत्‍वों के कारण ही शिया बटर स्‍वास्‍थ्‍य और सौंदर्य से भरपूर होता है| इसमें कुछ खास गुण पाए जाते हैं, जो शिया बटर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं|

और यह सभी गुण आपकी किडनी के लिए काफी मददगार होते हैं, परन्तु आपको बता दें कि जिनकी किडनी में खराबी है उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना है| क्योंकि किडनी के मरीजों की रिपोर्ट अलग अलग होती है इसलिए उन्हें आहार भी उनकी रिपोर्ट के अनुसार दिए जाते हैं| इसलिए जरुरी नहीं कि इसका सेवन सभी मरीजों को अलाओ हो|

फैटी एसिड:

शिया बटर में 5 प्रमुख फैटी एसिड होते हैं जो आपके स्वास्थ और सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं| पामिटिक, स्‍टीयरिक, ओलिक, निलोलिक और एराकिडिक एसिड| शिया बटर में स्‍टीयरिक और ओलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है|

फेनोलिक्‍स:

फेनोलिक यौगिक अपने एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं| शीया बटर में 10 प्रकार के फेनोलिक कंपाउंड होते हैं, जिनमें से 8 कैटेचिन हैं| यह भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं|

टोकोफेरॉल:

टोकोफेरॉल एसिड को दूसरे रूप में विटामिन ई के नाम से भी जाना जाता है| विटामिन ई के कई प्रकार शीया बटर में प्रमुख रूप से पाए जाते हैं| लेकिन शीया बटर बनाने की प्रयोग की जाने वाली तकनीक से इसकी सांद्रता यानी के इसके गुणों में कमी या अधिकता आ सकती है|

विटामिन ए:

विटामिन ए प्राकृतिक रूप से शीया बटर में पाया जाता है| जो आपको त्वचा में खुजली, सूजन और एक्जिमा, रोग से दूर रखते हैं|

शिया बटर के फायदे:

शिया बटर त्वचा, बालों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए लाभदायक माना गया है| आज के वर्तमान समय में इस बटर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है| जिसमें इसका प्रयोग लोशन बनाने, शैम्पू व कंडीशनर बनाने में किया जाता है| कई लोग इसको बॉडी बटर भी कहते हैं| शिया बटर के फायदे की वजह से इसे विश्व-भर में काफी पसंद किया जाता है| आइये हम इसके कुछ फायदों के बारें में जानते हैं:

मांसपेशीयों के दर्द में राहत:

थकान या मांसपेशीयों की अन्‍य समस्‍याओं के कारण आपके शरीर में सूजन और दर्द हो सकता है| शरीर में होने वाले ऐसे दर्द को दूर करने के लिए आप शिया बटर का उपयोग कर सकते हैं| प्राचीन समय से ही परंपरागत उपचार के लिए शीया बटर का उपयोग किया जा रहा है जो मांसपेशीय दर्द और सूजन को कम करता है| इसके लिए सूजन वाली जगह में शिया बटर से बने तेल की मालिश करना लाभदायक होगा|

कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को कम करे:

शिया बटर को आहार में शामिल करने से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम किया जा सकता है| इसमें स्‍टीयरिक एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है जो एक प्रकार का संतृप्‍त फैटी एसिड है| स्‍टीयरिक एसिड शरीर में मौजूद लिपोप्रोटीन और प्‍लाज्‍मा, आपके ब्लड में कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में सहायता करता है| यदि आप भी उच्‍च कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्‍या से परेशान हैं तो शिया बटर का सेवन जरुर करें| यह आपको बढ़ते रक्तचाप से बचाता है साथ ही आपको हार्ट से जुड़ी परेशानी से भी दूर रखता है| जब आपके ब्लड में कोलेस्‍ट्रॉल का स्तर कम होता है तो इससे आपकी किडनी भी ऐसे रक्त को आराम से फ़िल्टर कर पाती है जिससे आपकी किडनी के काम में दबाव नहीं पड़ता|

गठिया रोग से रखे दूर:

गठिया रोग एक ऐसी समस्या है जो विशेष रूप से शरीर के जोड़ों में दर्द और सूजन की वजह से होती है| इस प्रकार की समस्‍या विशेष रूप से उम्र बढ़ने और शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी के कारण होती है| इस प्रकार का दर्द और सूजन आपको अक्सर तब होता है जब मांसपेशियों में खिचाव आ जाता है| इस प्रकार के दर्द और सूजन संबंधी लक्षणों को कम करने के लिए आप शिया बटर का सेवन कर सकते हैं या आप दर्द और सूजन वाली जगह इसका प्रयोग भी कर सकते हैं| शिया बटर से रोजाना मालिश करने से गठिया के दर्द और सूजन को दूर किया जा सकता है|

सनबर्न से दूर रखे:

सूर्य की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को बुरी तरह प्रभावित करती हैं| इसके लिए जरुरी है कि आप शिया बटर का प्रयोग करें| शिया बटर में सन स्क्रीनिंग गुण होता है, जो सूर्य की हानिकारण किरणों से आपकी त्वचा का बचाव करते हैं| इसमें मौजूद विटामिन-ई आपको सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभाव से आपको बचाते हैं| इसका निरंतर प्रयोग आपको सनबर्न के खतरे से दूर रखता है|

त्वचा मॉइस्चराइज करे:

शिया बटर त्वचा को भरपूर नमी प्रदान कर सकता है| इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करने और नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं| शिया बटर मॉइचराइजर और एमोलिएंट्स की तरह कार्य कर सकता है| फटी एड़ियों और रूखी त्वचा के खुरदरेपन को ठीक करने के लिए शिया बटर का उपयोग काफी फायदेमंद होता है| सर्दियों के मौसम में शिया बटर का प्रयोग एक मॉइस्चराइजर की तरह किया जाता है|

स्किन इन्फ्लेमेशन

शिया बटर में अल्फा-एम्रिन ट्राइटेर्पेन कंपाउंड होता है, जो एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है| अल्फा-एम्रिन  ट्राइटेर्पेन एडिमा यानी जोड़ों में आने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है| यह कंपाउंड त्वचा की जलन से भी राहत दे सकता है| इसके अलावा, प्रभावित क्षेत्र पर शिया बटर के उपयोग से डर्मेटाइटिस की सूजन को ठीक किया जा सकता है|

स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर करे:

शिया बटर का प्रयोग आपके स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर करने के लिए किया जाता है| इसके लिए आप शिया बटर क्रीम और लोशन का प्रयोग कर सकते हैं| स्‍ट्रेच मार्क्‍स अक्सर वजन बढ़ने और गर्भावस्‍था के बाद आते हैं, जिसको दूर करने के लिए शिया बटर काफी फायदेमंद साबित हुआ है| स्‍टेच मार्क्‍स उस दौरान आते हैं जब आपकी त्वचा में क्षमता से अधिक खिंचाव आ जाता है| जिससे आपके शरीर में निशान 

अन्य फायदे:

शिया बटर एक अच्छा मॉइस्चराइजर है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है| यह ये फटे और रूखे होठों के लिए काफी फायदेमंद है| इसका इस्तेमाल लिप बाम के रूप में कर सकते हैं| यह फटे और रूखे होंठों को नमी और पोषक तत्व देता है|

शिया बटर का इस्तेमाल घाव भरने के लिए भी किया जा सकता है| इसमें स्किन हीलिंग प्रोपर्टिज होती हैं जो त्वचा के हल्के घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करती है|

शिया बटर में स्टीयरिक एसिड, लिनोलिक एसिड और कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं| जो एक्जिमा और सोरायसिस के खतरे को दूर रखते हैं|

शिया बटर बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है| इसमें कॉपर, जिंक और मैग्निशियम होता है जो बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है|

तो यह हैं शिया बटर के कुछ फायदे जो आपको न सिर्फ स्वास्थ संबधी समस्या से दूर रखते हैं बल्कि आपकी सुन्दरता का भी ख्याल रखते हैं| किडनी खराबी के ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए अभी कमेन्ट करें या ऊपर दिये लिंक पर क्लिक करें: www.karmaayurvedahealth.com.

Comments

Popular posts from this blog

Roni Takhellambam Patient Journey - Karma Ayurveda

How Can Ayurveda Help You Lower Creatinine Levels?

Vegetables Juice Benefits For Kidney Patients